
कोरोना देश में LIVE:84 साल के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की रिपोर्ट पॉजिटिव, बोले- जो लोग भी मेरे संपर्क में आए, वे टेस्ट कराएं और खुद को आइसोलेट कर लें |
- देश में रविवार को 1013 लोगों की जान गई, इस बीमारी से अब तक 44 हजार 446 लोगों की मौत हो चुकी है
- रविवार को रिकॉर्ड 54 हजार मरीज ठीक भी हुए, महाराष्ट्र में मरीजों का आंकड़ा 5 लाख के पार हुआ
देश में कोरोना मरीजों की संख्या 22 लाख 17 हजार 649 हो गई है। वहीं, स्वस्थ्य हुए मरीजों की संख्या 15 लाख 36 हजार 259 हो गई है। यानी रिकवरी रेट 69.27% हो गया है। उधर, दिल्ली में भी रिकवरी रेट 90% तक पहुंच गया है। दिल्ली में 1 लाख 45 हजार 247 केस हैं। इनमें सिर्फ 10 हजार 729 एक्टिव केस हैं। 1 लाख 30 हजार 587 स्वस्थ हो गए हैं।
उधर, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (84) कोरोना संक्रमित हो गए हैं। सोमवार को उन्होंने ट्वीट किया कि अस्पताल में किसी अन्य चेकअप के लिए गया था। जांच में मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हों, वे टेस्ट करा लें और खुद को आइसोलेट कर लें।
कोरोना अपडेट्स
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को अपने आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, रविवार को 62 हजार 64 केस सामने आए और 1 हजार 7 लोगों की मौतें हुईं। इस तरह देश में अब तक 22 लाख 15 हजार 75 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 6 लाख 34 हजार 945 एक्टिव केस हैं और 15 लाख 35 हजार 744 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, देश में अब तक 44 हजार 386 लोगों की जान जा चुकी है।
- इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने बताया कि रविवार को 4 लाख 77 हजार 23 टेस्ट किए। इसके साथ देश में अब तक 2 करोड़ 45 लाख 83 हजार 558 सैंपल की जांच की चुकी है।
- तमिलनाडु में सोमवार से जिम खोल दिए गए हैं। एशियन पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप गोल्ड मेडलिस्ट आरती अरुण ने कहा कि इस फैसले से खिलाड़ियों को फायदा मिलेगा। दिसंबर में इंडोनेशिया में एशियन चैम्पियनशिप है। लॉकडाउन की वजह से यह बहुत बड़ी चुनौती है।
0 Reviews